फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत सिंह मर्डर केस के मुख्य गवाह का आरोप, नहीं मिला पुरस्कार

Fri, 01 Apr 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बेअंत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड के गवाह ने आरोप लगाया है कि 21 साल बाद भी उसे पुरस्कार राशि दस लाख रुपये नहीं दी गई। जबकि, उसने ही आरोपियों के बारे में सूचना दी थी। अपने वकील सुभाष कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बलविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि 31 अगस्त-95 को बेअंत सिंह के कत्ल के बाद पुलिस को कातिलों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन


दो सितंबर-95 को सीबीआई के डायरेक्टर ने अखबारों में विज्ञापन दिया कि आरोपियों को पकड़वाने वाले को दस लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। तब उसने इस कांड में इस्तेमाल की गई अंबेसडर कार को सरकारी गाड़ी की तरह तैयार करने वाले लखविंदर सिंह के बारे में पुलिस को जानकारी दी। वह पंजाब पुलिस का ही मुलाजिम था।

उसने पुलिस के साथ जाकर लखविंदर को गिरफ्तार करवाया था। इस केस से संबंधित कागजों पर उसने 350 बार दस्तखत किए थे। पर सीबीआई के अधिकारी अब यह कह रहे हैं कि आरोपियों को सीबीआई ने ही अपने सूत्रों के जरिए पकड़ा था। सुभाष कुमार ने बताय कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस भी लंबित है।
विज्ञापन


ईनामी राशि केबारे में उन्होंने सीबीआई से आरटीआई के तहत जानकारी भी मांगी थी। जिसके जवाब में कहा गया कि वह राशि उन अधिकारियों को दे दी गई, जिन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पर उन अधिकारियों केनाम नहीं बताए गए। बलविंदर ने कहा कि उसने इस मामले में अदालत में बयान भी दर्ज करवाए थे। पर सीबीआई उसे झूठा करार दे रही है।

पुलिस की मदद केचलते उसे लंबे समय तक खौफ में रहना पड़ा, सारा कारोबार ठप हो गया। कई साल तक उसने होमगार्ड के तौर पर मामूली वेतन पर काम किया। साल 2005 में उसे पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी मिली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें