फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि कोई शर्मा जी, सोनू बनकर आपके पास कॉल करे और रुपये डालने की बात कहे तो रहें सावधान

Thu, 22 Aug 2019 12:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
फेक कॉल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सावधान रहें, यदि कोई आपके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल कर कहे कि सोनू या शर्मा जी बोल रहा हूं और आपका रिश्तेदार या फिर दोस्त हूं। उधार लिए रुपये एक दोस्त से वापस लेने हैं वह गूगल पे से ही रुपये देगा, जबकि मैं गूगल पे का इस्तेमाल नहीं करता हूं। गूगल पे का इस्तेमाल करते हो तो आपके खाते में रुपये डलवा देता हूं। मेरी ओर आपकी तो एक ही बात है बाद में रुपये वापस ले लूंगा तो सावधान हो जाइये। साइबर ठगों ने ठगी करने का यह भी तरीका निकाला है। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में इसी तरह नए तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठग विश्वास में लेने के बाद मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से एक लिंक भेज देते हैं। लिंक पर टैप करते हीखाते से रुपये निकाले जा रहे हैं। पुलिस के पास इस तरह के कई मामलों की शिकायत पहुंची है।
विज्ञापन


एडवाइजरी
- यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो उसे अपनी किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी शेयर न करें  
- क्रेडिट, डेबिट कार्ड की डिटेल भी किसी को शेयर न करें
- लिंक पर क्लिक न करें, गूगल पे और पेटीएम पर क्लिक करने से बचें
- यदि ऐसा अहसास हो रहा है कि अनजान नंबर से कॉल करने वाला ठग है तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस से करें
- बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वालों को भी किसी तरह की जानकारी न दें
- जैसा कि सीआईए 1 के एचसी विकास सांगवान और साइबर एक्सपर्ट प्रवीण कुमार ने बताया।

अनजान नंबर से कॉल करने वालों से सावधान रहना चाहिए। यदि कोई संदिग्ध लगता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। तुरंत ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
- राहुल शर्मा, एसपी
विज्ञापन

केस एक
माजरा गांव के नौकरीपेशा सुनील के पास 10 दिन पहले अनजान नंबर से कॉल आई। कहा कि वह शर्मा जी बोल रहा है। और परिवार में सब ठीक ठाक है न। सुनील ने परिवार में सभी के ठीक होने की बात कही। कहा कि शर्मा जी कौन से वाले। कहा कि पड़ोस वाले। इसके बाद शर्मा बने व्यक्ति ने कहा कि वह बाहर है तथा एक व्यक्ति से उधार लिए 50 हजार रुपये लेने के लिए आया हुआ है। मगर वह गूगल पे का इस्तेमाल नहीं करता है। आप गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं आपके खाते में रुपये डलवा दूं क्या। सुनील ने बताया कि उसने समझा कि पड़ोस वाले शर्मा जी बोल रहे हैं। वह तैयार हो गया। इसके बाद उसे गूगल पे के माध्यम से लिंक भेजा गया। जिसमें पचास हजार की राशि लिखी थी। जैसे ही उसने लिंक को एक्सेप्ट किया तो अचानक ही उसके खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

केस दो
न्यू विजय नगर कॉलोनी निवासी सोहनवीर ने बताया कि उसके पास सोनू नाम से कॉल आई। उसके खाते में एक लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। वह रुपये जमा कराने को तैयार हो गया। उसे गूगल पे के माध्यम से लिंक भेजा गया। लिंक को एक्सेप्ट करते ही खाते से रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है।

केस तीन
सेक्टर 14 के रहने वाले विष्णु कुमार के पास 20 दिन पहले अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रिश्तदार शर्मा जी बताया। उसके खाते में रुपये डलवाने की बात कही। जैसे ही उसने गूगल पे पर भेजे गए लिंक को एक्सेप्ट किया तो खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें