फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बठिंडा में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, सरगना प्रदीप गोयल गिरफ्तार, लाखों की नशीली गोलियां बरामद

Tue, 16 Jul 2019 12:59 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। प्रेस कांफ्रेंस करके एसटीएफ प्रमुख गुरप्रीत कौर ने बताया कि गिरोह के सरगना प्रदीप गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। वह लुधियाना में एक मेडिकल स्टोर चलाता है और वहीं से यह रैकेट चला रहा था। तलाशी के दौरान प्रदीप के घर से 20500 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


रैकेट का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गत वीरवार को दस लाख नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को पकड़ा। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के पांच केस दर्ज हैं। यह अब तक की नशीली दवाओं की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है।

आईजी एमएफ फारूकी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सुनील कुमार अपनी कार में नशीली गोलियों की बड़ी खेप लेकर डिलीवर करने जा रहा है। पुलिस ने रामनगर चौक पर नाकाबंदी कर सुनील को रोका और उसकी कार चैक की तो उसमें से डेढ़ लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक गोदाम से नौ लाख ग्यारह हजार नशीली गोलियों को बरामद किया। आईजी ने बताया कि आरोपी सोनू लंबे समय से नशीली गोलियों की दवाओं की तस्करी करता आ रहा है, उसके खिलाफ पहले भी भारी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी करने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें