फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बार एसोसिएशन के चुनाव 28 को, कई उम्मीदवारों ने ठोकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

जिला अदालत में बार एसोसिएशन के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले दिन कई उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास अलग-अलग पदों के लिए आवेदन किया। एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। नामांकन का आखिरी दिन 18 फरवरी है।
पहले दिन सोमवार को प्रधान पद के लिए अशोक चौहान और सुनील टोनी ने आवेदन किया, जबकि उप प्रधान के लिए संदीप गुज्जर, गगनदीप गोयल, गुरदेव सिंह, सचिव के लिए अमिश और विवेक मोहन शर्मा, ट्रेजरर के लिए उज्ज्वल वशीन, लाइब्रेरी सचिव व संयुक्त सचिव के लिए भी कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सभी उम्मीदवार काफी संख्या में अपने साथ अन्य वकीलों की भीड़ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता दविंद्र सिंह को बनाया है। इसके बाद 19 फरवरी को नामांकनों की छंटनी होगी, जबकि 20 फरवरी को नाम वावसी की आखिरी तारीख रहेगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार करीब 2,400 वकील वोट डालेंगे। हालांकि इन चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने करीब एक से डेढ़ महीने पहले ही चैंबरों में घूम-घूमकर प्रचार करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सबसे बड़ा मुद्दा पार्किंग का : इस बार सबसे बड़ा मुद्दा हर बार की तरह पार्किंग का बना हुआ है। हालांकि अदालत परिसर के साथ ही खाली जगह पर पिछले लंबे समय से मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का काम जारी है। इस साल यह पार्किंग बनकर तैयार होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा भी उम्मीदवार वकीलों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें