इस बार के चुनाव में झंडे, बैच, मुखौटा, गांधी टोपी और बैंड प्रचार के लिए ज्यादा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गांधी टोपी 2 रुपये तक मिल रही है। इस तरह बैंड का एक पैकेट का रेट 400 रुपये का है, जिसमें करीब 100 बैंड होते हैं।
झंडे का रेट विभिन्न आकारों के साइज मुताबिक अलग-अलग रखा गया हैं, जिसमें 20 बाय 30 साइज का झंडा अधिक बिक रहा है। इसकी कीमत 8 रुपये प्रति झंडा है। इसके अलावा सभी पार्टियों का बैच 2 रुपये में बेचा जा रहा है।
कांग्रेस और आप के बैंड मार्केट में उतारे हैं। इनकी डिमांड काफी अधिक हैं। रबड़ बैंड पार्टी के चिन्ह पर बनाए गए हैं। चुनावी प्रचार सामग्री बेचने वाले दुकानदार संजय बुबलानी और पारूल कालड़ा ने कहा कि चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री झंडा, बैच, गांधी टोपी और रबड़ बैंड इत्यादि का सामान दिल्ली से मंगवाया जा रहा है।