पीपीसीसी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।
दोनों ही जनता से झूठ बोलकर वोट बटोरने के आदी है लेकिन इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी कोई दाल नहीं गलेगी। वह मंगलवार को फरीदकोट व जैतो में कांग्रेस प्रत्याशी क्रमवार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों व मोहम्मद सदीक के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
कैप्टन ने कहा कि बादल व केजरीवाल ना सिर्फ झूठ बोलने के आदी है बल्कि दोनों ने अपने राज्यों के लोगों के साथ धोखा किया है। पंजाब में बादल परिवार ने सत्ता के माध्यम से अपना कारोबार खड़ा किया।