फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: बंबीहा गैंग का शार्प शूटर चढ़ा SSOC के हत्थे, पिस्तौल और चार कारतूस बरामद

Tue, 22 Aug 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि एसएसओसी ने पुलिस टीमों के साथ एक विशेष ऑपरेशन चलाया और मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी को मोहाली के दारा स्टूडियो के नजदीक से गिरफ्तार किया। मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी बंबीहा गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य जसविन्दर सिंह उर्फ खुट्टू के निर्देशों पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को एक .30 बोर पिस्तौल और चार कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मी (25) निवासी गांव वालियो, समराला, जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना समराला में दर्ज हुए कत्ल केस में भी वह वांछित है।
विज्ञापन


एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि एसएसओसी ने पुलिस टीमों के साथ एक विशेष ऑपरेशन चलाया और मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी को मोहाली के दारा स्टूडियो के नजदीक से गिरफ्तार किया जब वह पटियाला से अपने साथी को हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था। 

प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी बंबीहा गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य जसविन्दर सिंह उर्फ खुट्टू के निर्देशों पर काम कर रहा था। खट्टू हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और जाली दस्तावेजों का प्रयोग कर विदेश चला गया था। उस पर कई आपराधिक केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें