3 अक्तूबर को सांस में दिक्कत होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हुए भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। एक जांबाज खिलाड़ी की तरह वे अपनी बीमारी को भी हराने में 17 अक्टूबर को कामयाब हुए थे, उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। गुरुवार रात को उनकी तबियत फिर बिगड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।