फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला की सुरक्षा को लेकर दाखिल याचिका पर हरियाणा सरकार ने सौंपा जवाब

Sat, 27 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला की सुरक्षा कम करने की हरियाणा सरकार की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सरकार ने हलफनामा दायर कर कहा कि सुरजेवाला को दिल्ली और हरियाणा में एक तरह से डबल सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में 22 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं जबकि उन्हें 11 सुरक्षा कर्मी ही मिलने चाहिए। हालांकि जब भी वे हरियाणा आए तो पहले सूचित कर दें और हरियाणा सरकार उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दे देगी।

विज्ञापन


जस्टिस अमित रावल ने हरियाणा सरकार के इस जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए अब इस मामले में केंद्र सरकार से 30 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई पर अपना जवाब दिए जाने के आदेश देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा था कि जब केंद्र सरकार सुरजेवाला को दिल्ली में वाई-प्लस सुरक्षा दे रही है तो क्या हरियाणा में उन्हें जेड कैटगिरी की सुरक्षा दी जा सकती है या वाई-प्लस ही सुरक्षा मिलेगी। 

सुरजेवाला की ओर से उनके वकील आर. कार्तिकेय ने कहा था कि जब केंद्र सरकार ने सुरजेवाला को वाई प्लस सुरक्षा दी है तो राज्य में वे वाई प्लस कैटगिरी से अधिक की सुरक्षा के अधिकारी हैं। लेकिन राज्य सरकार उन्हें वाई प्लस से भी कम वाई कैटगिरी की सुरक्षा दे रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। सुरजेवाला की तरफ से पहले ही हाईकोर्ट में सुरक्षा से जुड़ी एक सील बंद रिपोर्ट पेश की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें