3 अक्तूबर को सांस में दिक्कत होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हुए भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। एक जांबाज खिलाड़ी की तरह वे अपनी बीमारी को भी हराने में 17 अक्टूबर को कामयाब हुए थे, उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। गुरुवार रात को उनकी तबियत फिर बिगड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डॉक्टर उनकी लगातार मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। 94 साल के बलबीर सिंह सीनियर को सांस लेने में दिक्कत के चलते 3 अक्तूबर को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। एहतियात के तौर पर उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी। बलबीर सिंह सीनियर ने तीन गोल्ड मेडल देश के लिए जीते हैं और उन्हें विश्व का बेस्ट सेंटर फॉरवर्ड भी माना जाता है।