फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के अंत में होगा बेबी लीग कार्निवल, नन्हे फुटबॉलर दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) नन्हे फुटबॉलरों को फिर से मैदान तक लाने के लिए तैयार है। बेबी लीग कार्निवल का आयोजन अप्रैल के अंतिम दिनों होगा। इसमें अंडर-8,अंडर-10 और अंडर-12 लड़के-लड़कियों के वर्ग में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

सीएफए का कहना है कि लंबे समय तक खिलाड़ी मैदान से दूर हैं। अब वे मैदान पर लौट सकते हैं। अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि सीएफए इस लीग के जरिए फुटबॉल को प्रमोट करना चाहती है। उनका मानना है कि बेबी लीग से छोटे बच्चे मैदान पर आएंगे और खेल के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी के खिलाड़ी स्कूल या क्लब लीग के लिए एंट्री के लिए दीपांशु (73474-36834) या फिर आशु (78140-01814) से संपर्क कर सकते हैं।
परिवार भी देख सकेगा मैच
केपी सिंह ने कहा कि लीग को कार्निवल के रूप में करा रहे हैं ताकि बच्चे मैच खेलें तो उनके माता-पिता भी वहां पर मौजूद रहें। वे खेल का आनंद लेने के साथ साथ बच्चों का हौसला भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें