फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique News : कौन है जीशान अख्तर, जिसपर दर्ज हैं नौ आपराधिक मामले, छोटी उम्र में बना बड़ा क्रिमिनल

Mon, 14 Oct 2024 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Mohammad Zeeshan Akhtar : मुंबई के बांद्रा इलाके में दो दिन पहले हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पंजाब के जालंधर के मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम भी शामिल है। जीशान अख्तर पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
मोहम्मद जीशान अख्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड में शामिल संदिग्धों में से एक पंजाब के जालंधर का 21 साल का मोहम्मद जीशान अख्तर भी है। इस हत्याकांड में शामिल यासिन अख्तर पर कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि है। 

विज्ञापन


जीशान अख्तर (21) जालंधर जिले के शंकर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जेस्सी उर्फ सिकंदर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 9 मामले दर्ज हैं। मोहम्मद जीशान अख्तर छोटी उम्र में बड़ा अपराधी बन गया है। उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा है।

 

 जेल से बाहर आने पर गांव नहीं लौटा जीशान
नकोदर के उप पुलिस अधीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि जीशान अख्तर पर हरियाणा के कैथल में भी 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अख्तर को जून 2022 में एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जून 2024 में जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक जेल से रिहा होने के बाद वह अपने गांव नहीं लौटा है।
विज्ञापन


मां-बहन की हो चुकी है मौत
पुलिस को शक है कि जीशान अख्तर के संबंध विदेश में गैंगस्टर विक्रम बराड़ से भी हैं। विक्रम बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। अख्तर के पिता मोहम्मद जामिल अख्तर संगमरमर और टाइल्स बिछाने का काम करते है। जालंधर पुलिस जीशान के घर पर भी गई थी, लेकिन वहां न तो उसका पिता मिला और न ही उसका भाई था। यासिन के घर पर ताला लगा था। जीशान की मां और बहन की मौत हो चुकी है।

शनिवार को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि शनिवार रात को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) पर तीन लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने सिद्दीकी पर गोलियां चलाईं। यह घटना उनके विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, जीशान फरार
मुंबई पुलिस ने कथित हमलावरों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में हरियाणा निवासी गुरमैल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जीशान अख्तर की भी मुंबई पुलिस को तलाश है। वहीं जालंधर पुलिस भी मोहम्मद जीशान अख्तर को ढूंढ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें