फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू पर रामदेव ने ये क्या कह डाला

Fri, 04 Apr 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर विवादित बयान देने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने अब पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में विवादित बयान दे दिया।
विज्ञापन


उन्होंने नेहरू को देश के बंटवारे और दस लाख हत्याओं का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश खंड-खंड करके तोड़ दिया। वे खुद को नास्तिक बताते थे।

उन्होंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर भी व्यक्तिगत हमला बोला। वे वीरवार को करनाल में पतंजलि चिकित्सालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा के लिए प्रचार के लिए आए थे।
विज्ञापन

सोनिया की आत्मा में बसे हैं पोप

बाबा रामदेव ने कहा कि सोनिया गांधी की निष्ठा आज भी इटली में हैं। उन्हें न हिंदुस्तान से प्रेम हैं और न ही हिंदुस्तानियों से। उनकी आत्मा में पोप बसते हैं तो वे बुखारी के सामने भी नतमस्तक होती हैं।

योग गुरु ने कहा कि कांग्रेस ने ही क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़वाया। आज तक भी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित कई क्रांतिकारियों को केंद्र ने शहीद का दर्जा नहीं दिया है।

केजरीवाल/कांग्रेस की एक राशि

बाबा रामदेव ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस की एक राशि है। केजरीवाल ने पहले ही जनसमर्थन खो दिया है। वे न तो नौकरी में टिके, न ही अन्ना हजारे और रामदेव के साथ टिके और न ही सरकार में टिके। अब वे भाजपा में शामिल होने का बहाना ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदी बैल्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

स्वामी रामदेव ने कहा कि हिंदी भाषी बैल्ट में कांग्रेस 10 से 15 सीटों पर सिमट जाएगी। यूपीए, थर्ड फ्रंट और विपक्षी दलों को राष्ट्र विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों, महंगाई जैसे मुद्दों पर इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि देश को अगर कोई संभाल सकता है तो वे नरेंद्र मोदी हैं। एक सवाल के जवाब में योग गुरु ने कहा कि अब भाजपा, एनडीए सब नरेंद्र मोदी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें