फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामदेव योग गुरु कम, व्यापारी ज्यादा बन गए हैं, अरेस्ट किया जाए'

Fri, 08 Apr 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पंजाब सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बाबा रामदेव योग गुरु कम और व्यापारी ज्यादा बन चुके हैं। उन्होंने सिर कलम करने वाला बयान देकर देश की धार्मिक व सामाजिक सांझ को चोट पहुंचाई है। ये कहना है पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी का। उन्होंने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


डा. गांधी ने कहा कि पिछले करीब दो सालों से कई हिंदूवादी संगठनों व कुछ मुस्लिम संगठनों की ओर से देश की धार्मिक, सामाजिक और भाईचारक सांझ को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने इस बात पर गुस्सा जताया कि सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश नहीं आ रही है। बल्कि इन तत्वों के साथ नरमी बरती जा रही है।

डा. गांधी ने कहा कि यह देश हिंदूओं, मुसलमानों, ईसाइयों, सिखों और अन्य विभिन्न धर्मों व भाईचारों के लोगों का सांझा देश है और किसी को भी इस सांझ को तबाह करने की आज्ञा नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


डा. गांधी ने बाबा रामदेव की ओर से गैरकानूनी व गैर वैज्ञानिक ढंग से बनाई व बेची जा रही देसी दवाओं की मापदंडों के जरिये वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की। मांग की कि लोक हित में इन दवाओं की तुरंत बिक्री बंद कराई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें