फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी नहीं पियोगे तो मोदी बन पाओगे: रामदेव

Thu, 29 Jan 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के बेटियों के जीवन की भीख मांगने के बाद हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर स्वामी रामदेव ने लोगों से नशा छोड़ने की झोली फैलाई। उन्होंने हरियाणा में शराब के ठेके बंद करने की मांग रखी।
विज्ञापन


योग सिखाते हुए चुटीले अंदाज में युवाओं को कई तरह की नसीहतें दीं। रामदेव ने कहा कि बीड़ी नहीं पीओगे तो मोदी बन पाओगे। बीड़ी पीकर तो रामपाल ही बनोगे।

स्वामी रामदेव हिसार जिले के नारनौंद खंड स्थित गांव खांडाखेड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं, बुजुर्गों से ध्रूमपान और शराब के नशे को छोड़ने की अपील की। रामदेव के करीब 25 मिनट के भाषण में बार बार ठहाके लगे।
विज्ञापन

सरकार से शराब के ठेके बंद करने की मांग की

बाबा रामदेव ने कहा कि झोली फैला रहा हूं, नशे की आदत इसमें डाल दो। युवा वर्ग नशा छोड़ दे तो हर मंजिल हासिल कर सकता है। अपने पीएम, सीएम, बाबा की तरह से व्यसन से दूर हो जाओ। हरियाणा को खेलों में नंबर वन बनाएं।

रामदेव ने नसीहत देते हुए कहा कि जीवन में कभी बेईमानी मत करना। अधिक से अधिक परिश्रम करना। बेटा-बेटी में किसी तरह का भेद न करें। बेटा-बेटी से वंश नहीं चलता। वंश तो मानव के कर्मों से चलता है।

रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास में शराब बंद करा दी है। सीएम साहब हरियाणा में शराब के ठेके बंद करा दो। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे गीता और योग को पाठ्यक्रम में पढेंगे तो उनके विचार शुद्ध होंगे।

अच्छे संस्कार आएंगे। बच्चों को संस्कार वाली शिक्षा के लिए हर जिले में आचार्यकुलम् खोले जाएंगे। स्वामी रामदेव ने जाति, गोत्र, क्षेत्रीयता के भेदभाव को छोड़कर देश के लिए काम करने का आह्वान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें