फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन: जानिए, कब खरीदारी करें और कब शुभ मुहूर्त नहीं?

Wed, 05 Oct 2016 09:49 PM IST
मोनिल शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
शॉपिंग
विज्ञापन
नवरात्र के साथ ही फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। तरह-तरह के सामनों से बाजार सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के आफर दिये जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि अगर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जाए तो यह सोने पर सुहागे की तरह रहेगा।
विज्ञापन


इससे खरीदारी उत्सव को लाभकारी बनाया जा सकता है। शुभ मुहूर्त की शुरूआत दो दिन बाद उदय होने वाले गुरु (बृहस्पति) ग्रह के साथ होगी। पंडित राहुकाल में खरीदारी नहीं करने की भी सलाह देते हैं।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि फेस्टिवल सीजन में नवरात्र के 10 दिन के साथ-साथ दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर पूरे दिन खरीदारी करना शुभ रहता है। ग्राहकों को केवल राहुकाल का ध्यान रखना होगा। राहुकाल के दौरान खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। हर दिन राहुकाल का अलग-अलग समय होता है।
विज्ञापन
Trending Videos

अक्तूबर महीने में खरीदारी के लिए कई मुहूर्त

शॉपिंग
ज्योतिषाचार्या पंडित संदीप पाठक ने बताया कि अक्तूबर माह में खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। यह मुहूर्त सात अक्तूबर को गुरु ग्रह के उदय होने के साथ शुरू होंगे।

24 अक्तूबर को साढ़े सात घंटे का ज्वालामुखी योग बन रहा है। यह योग खरीदारी के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए दोपहर 12:31 बजे से रात 9:25 बजे के बीच खरीदारी न करें। इस दौरान नया कार्य करने से भी बचें।

इसी तरह 22 अक्तूबर को परि पुष्य योग तो 23 अक्तूबर को रवि पुष्य योग है। यह योग सूर्योदय से शुरू होकर रात 8:39 बजे तक रहेगा। इन योग में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके बाद 28 अक्तूबर को धनतेरस है जो किसी भी प्रकार की खरीदारी के लिए शुभ है।

12 से 16 तक पंचक, भवन सामग्री न खरीदें

शॉपिंग
ज्योतिषाचार्य पंडित वरधान शर्मा ने बताया कि 12 से 16 अक्तूबर तक पंचक  लगेगी। इन दिनों में किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। पांचों दिनों में भवन सामग्री के साथ लकड़ी की खरीदारी से बचना चाहिए। धनतेरस से पहले बन रहे परि पुष्य योग में खरीदारी करने से तीन गुणा लाभ मिलेगा। यह योग सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर 1:11 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पर सुगंधित चीजें घर लाना शुभ
धनतेरस 28 अक्तूबर को शुक्रवार के दिन पड़ रही है। इस दिन को मां लक्ष्मी का दिन माना गया है। ज्योतिषाचार्यों की माने तो शुक्रवार के दिन धनतेरस का आना शुभ संकेत है। अगर इस दिन घर में सुगंधित चीजें लाईं जाएं तो शुभ रहेगा। इससे वर्षभर लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

धनतेरस पर पूरे दिन वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़ा, सोना-चांदी आदि की खरीदारी शुभ है। लेकिन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक लाभ व अमृत योग रहेगा। यह समय खरीदारी के लिए उपयुक्त है। दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे का समय वाहन खरीदारी के लिए बड़ा ही शुभ है।
विज्ञापन

हर सप्ताह इस तरह रहेगा राहुकाल का चक्र

शॉपिंग
दिन---------------समय
सोमवार-----------सुबह 7:30 बजे से सुबह 9 बजे तक
मंगलवार----------दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक
बुधवार-----------दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
बृहस्पतिवार-------दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
शुक्रवार----------सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शनिवार----------सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक
रविवार-----------शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें