फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल में स्टॉल के लिए मांगे जाएंगे सील बिड्स

Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में ओल्ड स्कूटर बाजार के लिए नए सिरे से नीति बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इस समय सेक्टर-41 डी पार्किंग में हर रविवार स्कूटर बाजार लगता है।
विज्ञापन


इसके साथ अनुबंध कमेटी की बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि रोज फेस्टिवल के दौरान रोज गार्डन में खाने पीने के स्टाल और सामान डिस्पले का स्टाल लगाने की मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम बाकायदा रेवन्यू भी चार्ज करेगा। 19 फरवरी से रोज फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यह भी निर्णय लिया गया कि स्टाल बेचने के लिए सील बिड्स मंगवाए जाएंगे।

बैठक में सेक्टर-7 के मध्य मार्ग पर संडे कार बाजार को शिफ्ट करने के मामले पर भी चर्चा हई। जिसमें सदस्यों ने कहा कि हाईकोर्ट ने कार बाजार शिफ्ट करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है ऐसे में नई जगह को जल्द से जल्द तलाश कर लिया जाए।
विज्ञापन


मालूम हो कि मेयर हल्लोमाजरा में कार बाजार शिफ्ट करने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि जिस जगह को कार बाजार के लिए चुना गया है उसके बीच में मस्जिद आ रही है। ऐसे में कार बाजार को शिफ्ट करके उससे संबंधित नियम एवं शर्तें भी नए सिरे से बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

इस बैठक में कमिश्नर बी पुरुषार्था, सदस्य सतप्रकाश अग्रवाल, डा. शगुफ्ता प्रवीण और अरुणा गोयल भी मौजूद थी। बैठक में सेक्टर-3 के बोगनविला और सेक्टर-10 के लेजर वैली गार्डन में 2 लाख 12 हजार रुपये की लागत से चाइम ट्री लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें