फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: कर्फ्यू में शराब पीने से रोका तो पुलिसकर्मियों पर बरसाए पत्थर, सिर जमीन से लड़ाया

Thu, 21 May 2020 08:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सड़क पर शराब पीने से रोकने पर पुलिस कर्मचारियों पर पत्थर बरसाने व एक पुलिसकर्मी का सिर जमीन से लड़ाने का मामला सामने आया है। थाना बख्शीवाला पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, धमकी देने और लड़ाई झगड़ा करने व कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कमलदीप सिंह निवासी प्रेम सिंह वाला समाना ने पुलिस को बताया कि वह चौकी सेंच्युरी एन्क्लेव पटियाला में होमगार्ड है। वह रात के समय पीएचजी निंदरपाल के साथ गश्त पर था। इसी दौरान नाभा रोड पर लक्ष्मी पैलेस के पास कौरजीवाला मोड पर आरोपी गुरविंदर सिंह, हैपी सिंह, गुरप्रीत सिंह, मिट्ठू सिंह, सत्तू सिंह सभी निवासी गांव डरौली, आकाशदीप सिंह निवासी राजपुरा, दलेर सिंह निवासी बौसरकलां व एक अन्य मोटरसाइकिल व स्विफ्ट कार में सवार होकर शराब पी रहे थे, जब इन्हें रोकने की कोशिश की। तो आरोपियों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया।


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गुरविंदर सिंह ने कमलदीप सिंह के सिर पर पत्थर मारे। जबकि दूसरे मुलाजिम निंदरपाल का सिर भी जमीन से लड़ा दिया। दोनों को इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें