फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशी के खिलाफ आवाज उठाने वाले वकील पर हमला

Sun, 11 May 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वकीलों को ब्लैक मेलर कहने, एक वकील के मैरिज पैलेस को नगर निगम अधिकारियों से तुड़वाने और डबल वोट बनाने के आरोपों में फंसे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का विवाद वकीलों के साथ गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को जोशी समर्थकों ने एडवोकेट संदीप गौरसी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया तो शनिवार देर शाम को एडवोकेट वनीत महाजन और उसके तीन साथियों पर कुछ अज्ञात लोगों ने कातिलाना हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। वनीत महाजन समेत तीनों घायलों एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
 
शनिवार बाद दोपहर मीडिया के साथ बातचीत में एडवोकेट वनीत महाजन ने आरोप लगाया कि अनिल जोशी और उनके समर्थकों की ओर से उनके साथी एडवोकेट संदीप गौरसी और कांग्रेस के पार्षद गुरिंदर ऋषि के खिलाफ हत्या के प्रयास का झूठा मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के बाद जब वनीत महाजन अपनी तीन साथियों के साथ गाड़ी पर कोर्ट रोड पर जा रहे थे तो पीछे एक सफेद रंग की कार आई। उसमें सवार करीब12 लोगों ने वनीत की गाड़ी रोक कर शीशे तोड़ दिए।

वनीत और उनके साथी जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। वहीं, एडीजीपी एचएस बराड़ ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान लेने के बाद  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें