फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कड़ी सुरक्षा में हुई ASI भर्ती परीक्षा, 49 प्रतिशत अभ्यर्थी नहीं पहुंचे

Sun, 18 Dec 2022 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परीक्षा में एक हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया था। इनमें 17 डीएसपी और 51 इंस्पेक्टरों के अलावा अन्य रैंक के अधिकारी शामिल थे। केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए उड़न दस्ता लगाया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के 49 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर में बनाए गए कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर 51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा थी जबकि 49 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही, कहीं से गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं आई। 

विज्ञापन


एएसआई परीक्षा के लिए लगभग कुल 16 हजार आवेदन आए थे। इनमें से 8200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों परीक्षा केंद्रों पर तय समय से पहले ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नकल रोकने के लिए परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों पूरी तलाशी ली गई। साथ ही बायोमैट्रिक मशीन से फिंगरप्रिंट की जांच की गई।

सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नकल न की जा सके। यही नहीं सीसीटीवी कैमरों से पूरी परीक्षा प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की गई। एसएसपी मनोज मीणा ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के चारों ओर विशेष नाके लगाए गए थे। प्रत्येक केंद्र के बाहर दो अर्धसैनिक बलों और पीसीआर को गश्त लगाने का काम सौंपा गया था। केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए उड़न दस्ता लगाया गया था। परीक्षा में एक हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया था। इनमें 17 डीएसपी और 51 इंस्पेक्टरों के अलावा अन्य रैंक के अधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन


जांच जारी, नौकरी भी मिल गई तो गड़बड़ी करने वाले पर करेंगे कार्रवाई: एसएसपी 
परीक्षा में फर्जीवाड़े की नीयत से कुछ लोगों ने दो फॉर्म भरे थे। इस आधार पर पुलिस ने 122 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अब तक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जींद निवासी व सेक्टर-36 थाने में तैनात कांस्टेबल नरेश, पंजाब एजी ऑफिस का सीनियर अकाउंटेंट हरदीप और साइबर कैफे संचालक मनीमाजरा निवासी चंद्रकांत के अलावा जींद के ऊंचाना गांव निवासी सेना का क्लर्क अनिल शामिल हैं। इनमें से कांस्टेबल नरेश ने सीट आसपास करने के चक्कर में दो फॉर्म भरे थे।

एक फॉर्म में उसने अपनी जानकारी भरी थी, वहीं दूसरे फॉर्म में साइबर कैफे का पता व मोबाइल नंबर के साथ फोटो हरदीप की लगाई थी। यह फॉर्म चंद्रकांत के साइबर कैफे पर बैठकर भरा गया था। जबलपुर में सेना मुख्यालय में तैनात क्लर्क अनिल ने भी पत्नी के पास सीट मिलने के चक्कर में एक और फार्म भरा था, जिसमें उसने अपने दोस्त की फोटो लगाई थी, बाकी जानकारी दोनों फार्मों में एक ही थी। इस मामले में एसएसपी हेडक्वार्टर मनोज मीणा का कहना है कि जांच अभी जारी है। कोई अभ्यर्थी अगर परीक्षा पास कर नौकरी पर लग जाता है और जांच में वह दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें