फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: राजनीतिक उठापटक के बीच अरविंद केजरीवाल का लुधियाना दौरा रद्द, सुखबीर बादल आठ जगह करेंगे मंथन

Sat, 25 Sep 2021 05:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम केजरीवाल अब 29 और 30 सितंबर को लुधियाना आ सकते हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल रविवार को शहर में आठ जगह बैठक करेंगे । वे पूरा दिन सिर्फ बैठकें ही करेंगे । कोई रैली नहीं होगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर माना जा रहा था कि वे प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब रोजगार गारंटी की घोषणा करने वाले थे।
 
विज्ञापन
सुखबीर बादल और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चल रही राजनीतिक उठापटक और किसान आंदोलन को देखते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लुधियाना का दौरा रद कर दिया है। उनके आगमन को लेकर यह चर्चा थी कि वे किसी दिग्गज नेता को अपनी पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह एक अन्य घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पंजाब कैबिनेट के गठन और किसान आंदोलन के चलते उनकी घोषणा को इतना बढ़ावा नहीं मिलना था। इसलिए उन्होंने अपना दौरा रद करना ही बेहतर समझा। अब 29 और 30 सितंबर को वे दोबारा लुधियाना पहुंच सकते हैं। वहीं, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल रविवार को लुधियाना में सुबह से लेकर शाम तक आठ जगह बैठक करने पहुंच रहे हैं। वे पूरा दिन सिर्फ बैठकें ही करेंगे, कोई राजनीतिक रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा।
 
यह भी पढ़ें - पंजाब की नई कैबिनेट का एलान: कैप्टन के पांच सहयोगियों की छुट्टी, सात नए चेहरे शामिल, कल लेंगे शपथ 
विज्ञापन


किसी को रैली नहीं करने देगा संयुक्त किसान मोर्चा 
वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया था कि किसी भी राजनीतिक दल को रैली करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिसके कारण ही माना जा रहा है कि शिअद रैली नहीं करेगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को रविवार को लुधियाना आना था। यहां पर वे प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब रोजगार गारंटी की घोषणा करने वाले थे। इससे पहले वे बिजली बिलों की राशि कम करने का एलान कर चुके हैं। 26 सितंबर को नई कैबिनेट का शपथ समारोह प्रस्तावित है और 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से देश बंद का एलान किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों के चलते उनकी घोषणाएं दबकर रह जाती। इसलिए उन्होंने अपना दौरा रद करना बेहतर समझा।
विज्ञापन


इन जगहों पर होंगी सुखबीर की बैठक
‘आप’ के नेता अमन मोही ने इस बात की पुष्टि की कि व्यस्तता के कारण केजरीवाल रविवार को नहीं आ रहे, अब 29 या 30 सितंबर को आ सकते हैं। दूसरी तरफ शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल रविवार को लुधियाना पहुंच रहे हैं। सुबह 11 से लेकर वे रात 10 बजे तक आठ बैठकें लेंगे। सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक जैन स्कल दरेसी ग्राउंड, दोपहर 1.30 से दो बजे तक संगला शिवालय मंदिर, दो से 2.15 बजे तक ज्ञान स्थल मंदिर, 2.15 से तीन बजे तक क्लब रोड पर बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद तीन से 4.30 बजे तक ओल्ड डीएमसी के समक्ष, 4.30 से 6 बजे तक सरगोधा कॉलोनी, 6 से 8 बजे तक मॉडल टाउन में बैठक होगी। 8.30 से 10 बजे तक कारोबारियों को साथ डिनर का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें