फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का चन्नी पर हमला: कहा- चमकौर साहिब से हार जाएंगे सीएम, आप के सर्वे में हुआ खुलासा

Fri, 21 Jan 2022 08:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने यहां तक दावा कर दिया है कि सीएम चन्नी इस बार चमकौर साहिब सीट से चुनाव हार जाएंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर सीधा हमला बोल दिया है। आप संयोजक ने कहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी अपनी चमकौर साहिब की सीट से चुनाव हार जाएंगे। ईडी की रेड में चन्नी के भतीजे के घर से करोड़ों रुपये मिलने के बाद पंजाब के लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


इससे पहले अरविंद केजरीवाल ईडी रेड को लेकर ही मुख्यमंत्री को 'बेईमान आदमी' कह चुके हैं। इसको लेकर आप और कांग्रेस नेताओं में सियासी घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार को ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने फिर मुख्यमंत्री चन्नी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी चमकौर साहिब सीट से हार जाएंगे। पंजाब के लोग ईडी अधिकारियों की ओर से नोटों के बंडलों की गिनती करते देखकर हैरान हैं। 

ईडी द्वारा चन्नी के भतीजे समेत कई जगहों पर छापे मारने के बाद से आम आदमी पार्टी चन्नी को निशाना बना रही है। इससे पहले केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि चन्नी एक आम आदमी नहीं बल्कि एक 'बेईमान आदमी' हैं। आप संयोजक लगातार अपनी टिप्पणी के जरिये चन्नी की आम आदमी की छवि को निशाना बनाने की कोशिश रहे हैं।
विज्ञापन


मजीठिया ने भी दी सीएम चन्नी को चेतावनी
अरविंद केजरीवाल के बाद शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजीठिया ने चेतावनी दी है कि वह शनिवार को सीएम चन्नी का करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर करेंगे। मजीठिया के खिलाफ हाल ही में ड्रग मामले में एक मुकदमा चन्नी सरकार ने पंजीकृत किया है। हालांकि उन्हे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें