फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अकाली दल संयुक्त के 12 प्रत्याशी घोषित, परमिंदर सिंह ढींढसा लहरागागा से लड़ेंगे, आप के चार उम्मीदवारों का भी एलान

Fri, 21 Jan 2022 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी की गठबंधन सहयोगी भाजपा ने भी अपने 34 प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा और परमिंदर सिंह ढींढसा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सुखदेव सिंह ढींढसा के पुत्र और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को मालवा क्षेत्र के लहरागागा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


उनके अलावा दिड़बा से सोमा सिंह घराचों, साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गरचा, जैतो से परमजीत कौर गुलशन, महलकलां से संत सुखविंदर सिंह टिब्बा, बाघा पुराणा से जगतार सिंह राजेआना, सुनाम से सनमुख सिंह मोखा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। दोआबा क्षेत्र के विधानसभा हलका फिल्लौर से सरवन सिंह फिल्लौर, टांडा उड़मुड़ से मंजीत सिंह दसुहा, सुल्तानपुर लोधी से जुगराजपाल सिंह शाही और माझा क्षेत्र के हलका खेमकरण से दलजीत सिंह गिल, कादियां से मास्टर जौहर सिंह को टिकट दिया गया है।
 
आप ने चार उम्मीदवारों की सूची की जारी
आम आदमी पार्टी ने भी शुक्रवार को चार प्रत्याशियों की 12वीं सूची जारी की है। सुजानपुर से अमित सिंह मंटो, श्री खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह लालपुरा, दाखा से केएनएस कंग और लहरा से बरिंदर कुमार गोयल को आप ने प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम चेहरा भगवंत मान को धूरी से प्रत्याशी घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें