फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले विवादों में घिरे केजरीवाल, आतंकी की कोठी में रात बिताने का आरोप

Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
आतंकी के घर में रुक कर विवादों में घिरे केजरीवाल
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक ऐसे विवाद में घिर गए हैं, जिसके लिए उनकी हर कोई निंदा कर रहा है। दरअसल, केजरीवाल ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के मुखी रहे एनआरआई गुरिंदर सिंह की कोठी में रात बिताई।
विज्ञापन


केजरीवाल टीचर कॉलोनी स्थित पूर्व गर्मख्याली एवं एनआरआई की कोठी में रात करीब 11 बजे पहुंचे और रविवार सुबह 10 बजे के आसपास यहां से निकल गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और वालंटियर मौजूद थे।

पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मियों ने सीनियर अधिकारियों को केजरीवाल की उक्त कोठी में रात बिताने की जानकारी दी। हुआ यूं कि शनिवार रात 9 बजे आप सांसद भगवंत मान मोगा में रैली कर रहे थे, ठीक उसी समय राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मोगा में थे। लेकिन, न तो वे रैली में आए और न ही सरकारी रेस्ट हाउस में रुके।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने लगाए थे आरोप

आतंकी के घर में रुक कर विवादों में घिरे केजरीवाल
बता दें कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने रविवार दोपहर पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में केजरीवाल के पूर्व आतंकी के घर पर ठहरने का आरोप लगाया था। सुखबीर ने कहा था कि ये पहला मौका नहीं, जब अरविंद केजरीवाल की गर्मख्याली लोगों के साथ मुलाकात हुई है। इससे पहले भी वे बब्बर खालसा से जुड़ी रही संस्था अखंड कीर्तनी जत्थे के आरपी सिंह के साथ ब्रेकफास्ट कर चुके हैं।

कोठी के कुक ने की पुष्टि
कोठी के कुक रवि विशाल ने स्वीकारा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार रात एनआरआई गुरिंदर सिंह के एक रिश्तेदार के साथ यहां रुकने आए थे।

अकाली दल में तो कई आतंकी ही हैं
वहीं आप के पंजाब इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि अकाली दल में तो कई आतंकी ही हैं। जो आतंकवाद के दौर में देश के खिलाफ लड़ते रहे। केजरीवाल के पूर्व आतंकी के घर पर रुकने पर आप के प्रवक्ता ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

ढाई महीने पहले ही गया इंग्लैंड

आतंकवादी
गुरिंदर काफी समय से धर्मकोट के गांव धर्म सिंह वाला को छोड़कर मोगा की नेस्ले कॉलोनी के नजदीक आकर रहने लगा। पांच साल पहले उसने टीचर कॉलोनी व दशमेश नगर में बने पार्क की बैकसाइड पर 7 नंबर गली में कोठी खरीदी। तब से वह यहीं रह रहा था। ढाई महीने पहले ही वह इंग्लैंड चला गया और अब वहीं पर रहता है।

कई मामले दर्ज हुए गुरिंदर पर, बाद में बरी भी हो गया
गुरिंदर के खिलाफ आतंकवाद के दौर में बाघापुराना, मोगा, अमृतसर में कई हत्याएं और आर्म्स एक्ट के केस थे। बाघापुराना मामले में वह बरी हो चुका है। गुरिंदर सिंह के खिलाफ कस्बा बाघापुराना इलाके में बम ब्लास्ट करवाने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। उसे अदालत ने 7 जनवरी 2003 को भगोड़ा घोषित किया था। इसके कुछ समय बाद गुरिंदर ने सरेंडर कर दिया।

लेकिन, इस मामले में वह कोर्ट से बरी हो गया। इसके अलावा मोगा के थाना सिटी-1 में गाए की पूंछ काटकर मंदिर में फेंकने के मामले में एक और केस दर्ज हुआ। इसी तरह का केस अमृतसर में भी दर्ज हुआ। उसके बाद 20 दिसबंर 2011 को बम ब्लास्ट के आरोप में भी केस दर्ज हुआ। सब में बरी हो गया।
विज्ञापन

हिन्दू तख्त प्रचारक ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
इसकी विश्व हिंदू शक्ति एवं फेडरेशन के प्रदेश प्रधान एवं हिंदू तख्त प्रचारक राहुल शर्मा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ऐसा कर विरोधियों की ओर से उन पर देश विरोधी ताकतों से संबंधों और एनआरआई से फंड लेने के लगाए जा रहे आरोप सच साबित कर दिए हैं।

राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक उक्त एनआरआई खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़ा रहा है। 9 जुलाई 1997 को बाघापुराना में बेअदबी और पुजारी की हत्या करने वाले संगीन अपराध में पूर्व गर्मख्याली नामजद था।

इसके अलावा उसके खिलाफ 14 मई 2008 को थाना सिटी और 20 दिसंबर 2011 को थाना तरसिका जिला अमृतसर में भी केस दर्ज है। हिंदू जत्थेबंदी नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में राज हथियाने के लिए जहां पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

वहीं सूबे की अमन शांति भंग करने वाली ताकतों के साथ मिले होने और उनके साथ करीबी संबंध होने का यह बड़ा सबूत है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें