फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये किस प्रकार का कैप्टन है, जिसे राहुल बाबा का ऑर्डर मानना पड़ता है'

Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में अमित शाह की रैली
विज्ञापन
ये कैसा कैप्टन है, जिसे राहुल बाबा के आदेश मानने पड़ते हैं और कांग्रेस के कहे अनुसार चलना पड़ता है। ये कहना है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का। अमित शाह आज पंजाब के अमृतसर में रंजीत एवेन्यू में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


यहां एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी और कांग्रेस के हाथों की कठपुतली हैं। अमित शाह ने पंजाब में फैली अशांति और आतंकवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
Trending Videos
विज्ञापन

बादल साहब के लिए गलत शब्द यूज करना दुखद

अमृतसर में अमित शाह की रैली
अमित शाह ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि लोग बादल साहब के लिए कैसे-कैसे शब्द यूज करते हैं। ये ​बिल्कुल गलत और दुखद है। पिछले दिनों राजनेताओं ने देश के सबसे कुशल और वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जो शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं, वे हैरान करने वाले हैं।

अमित शाह ने बादल को सबसे कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब को बादल के नाम से पहचाना जाता है, लेकिन विपक्षी उनके समर्पण को भी भूल रहे हैं और अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन पर कीचड़ उछालकर घिनौना काम कर रहे हैं। शाह सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अमृतसर के  को संबोधित कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें