फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब साधने की तैयारी: अरविंद केजरीवाल के तीन एलान, 300 यूनिट मुफ्त, पुराने बकाया बिल माफ और 24 घंटे बिजली

Tue, 29 Jun 2021 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे मजबूत मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। ऐसे में इस बार आप और अरविंद केजरीवाल का प्रयास है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप सरकार बनाए। पार्टी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब में सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। जिन लोगों के बिजली बिल गलती से अधिक आए हैं, उनके बिल माफ किए जाएंगे। 

विज्ञापन


24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी, हालांकि इस काम में चार साल का समय लग सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं आज की गई हैं उनको पूरा करना केजरीवाल की गारंटी है, यह कैप्टन के वादे नहीं। इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि दो माह बाद फिर चंडीगढ़ आएंगे और पंजाब में बेरोजगारी के मुद्दे पर आप की रणनीति का खुलासा करेंगे। 

राजस्व को पौने 2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में राजस्व की कोई कमी नहीं है लेकिन इसकी बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर रेत माफिया और शराब तस्करी पर शिकंजा कसकर सारा पैसा एकत्र कर मौजूदा पौने 2 लाख करोड़ रुपये के राजस्व को 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन




आम आदमी पार्टी के तीन बड़े वादे

  • 2022 में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो हर परिवार के पुराने बकाया घरेलू बिल माफ कर दिए जाएंगे।
  • पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। यह सारा कुछ मुफ्त में वे अपनी जेब से नहीं दे रहे, बल्कि जनता के टैक्स के पैसे को सही तरीके से खर्च करते हुए उन्हें मूलभूत सेवाओं मुफ्त उपलब्ध करा रहे हैं।
 
बिजली कंपनियों से महंगे समझौते किए जाएंगे रद्द 
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार और बिजली कंपनियों के बीच गुपचुप समझौतों के कारण ही पंजाब में बिजली महंगी है और यह समझौते सही कर दिए जाएं तो मुफ्त बिजली देना कोई मुश्किल काम नहीं है। पंजाब में बिजली की पैदावार होने और सरप्लस बिजली होने के बावजूद लोगों को देश में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार बाहरी साधनों से बिजली खरीदकर भी सबसे सस्ती बिजली और मुफ्त बिजली लोगों को मुहैया करा रही है। जिस समय दिल्ली में आप की सरकार बनी, तब बिजली कंपनियां घाटे में थी लेकिन उनसे समझौते रद्द कर बिजली की सही व्यवस्था बनाई गई। इसी तर्ज पर पंजाब में आप की सरकार बनने पर बिजली कंपनियों के साथ हुए महंगे समझौते रद्द किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें