फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरी बोले, 'आप' ही कर सकती है नशे का खात्मा

Fri, 25 Jul 2014 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की पगड़ी बचाई है। पार्टी पंजाबियों को सलाम करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब से भ्रष्टाचार व नशा अकाली दल या कांग्रेस नहीं बल्कि केवल आम आदमी पार्टी दूर कर सकती है। पार्टी पंजाब में ईमानदार सियासत का दौर लाएगी।

पार्टी पंजाब से भ्रष्टाचार और नशा दूर करके रहेगी। इसके लिए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी पंजाब का अगला चुनाव भ्रष्ट राजनीति को खत्म करने के मुद्दे पर लडे़गी।
विज्ञापन

नशे के कारोबार में शामिल है पंजाब का एक मंत्री

यहां के एक रिसोर्ट में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे का रुझान इस कारण बढ़ा है क्योंकि यहां के एक मंत्री का इसमें हाथ है। इससे पहले केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह की स्टेडियम में बनी यादगार पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी पहले दिल्ली में सरकार बनाएगी फिर पंजाब में। आज दिल्ली की जनता पूछ रही है कि वे 49 दिन वापस नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि पार्टी के पास सीमित संसाधन हैं। महाराष्ट्र में भी पार्टी का विचार विधानसभा चुनाव लड़ने का नहीं है। जहां तैयारी पूरी होगी वहीं चुनाव लड़ेंगे।

एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि पार्टी, लोगों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की अपनी योजना को जारी रखेगी। आंदोलन का दामन पार्टी कभी नहीं छोडे़गी। केवल सियासत करना पार्टी का मकसद नहीं है। देश में स्वराज लाना पार्टी का उद्देश्य है।

शहीदों की यादगारों की दुर्दशा पर दुख जताया

शहीद ऊधम सिंह की यादगारों की हो रही दुर्दशा पर केजरीवाल ने कहा कि इन महान शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही देश आजाद हो सका है। यहां की सरकारों को शहीदों की यादगारें पूरी संजीदगी से संभालनी चाहिए। ऐसे महान शहीदों की शहादतों पर हमें नाज होना चाहिए।  
   
कार्यकर्ताओं से फ्री में डिनर करेंगे
केजरीवाल ने कहा कि पार्टी पारदर्शी ढंग से फंड जुटा रही है इसमें कोई एतराज नहीं होना चाहिए। यदि वर्कर नाराज हैं तो उन्हें कोई गलतफहमी है। उनकी गलतफहमी दूर की जाएगी। वे पार्टी वर्करों से साथ फ्री में डिनर करने को तैयार हैं।

इस मौके पर सांसद भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, जरनैल सिंह, आशुतोष, सांसद धर्मवीर गांधी, संजय सिंह, योगेंद्र यादव, सांसद हरिंदर सिंह खालसा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन

पंजाबियों का भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे

सुनाम पहुंचे अरविंद केजरीवाल का आम लोगों व वर्करों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के साथ बस में बैठकर यहां पहुंचे केजरीवाल की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे।

केजरीवाल भी लोगों का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार रहे थे। पंजाबियों के अभिवादन से अभिभूत हुए केजरीवाल ने कहा कि वे पंजाबियों के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे।

पार्टी पंजाबियों की बेहतरी के लिए हरेक संभव प्रयास करेगी और इसके लिए किसी भी स्तर के संघर्ष के लिए पार्टी तैयार है। केजरीवाल सबसे पहले यहां के स्टेडियम में पहुंचे और शहीद ऊधम सिंह की यादगार को नमन किया।

इसके बाद वे शहीद की पटियाला रोड पर स्थित प्रतिमा स्थल पर गए और शहीद को फूलमालाएं अर्पित करके श्रद्धांजलि भेंट की। इसके बाद केजरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने रिसोर्ट पहुंचे। उनके साथ देशभर से आए पार्टी नेता साथ थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें