फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, मजीठिया चला रहे हैं नशे की मंडी

Sun, 13 Apr 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया पर सूबे में नशे की मंडी चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल शुक्रवार रात यहां पहुंचे और रोड़ शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने वोटरों से गुरदासपुर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर के लिए वोट मांगा। अपने संबोधन में केजरीवाल ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार के पीछे सियासी कारण बताया । यह भी कहा कि यहां के सत्ताधारी नेता ही गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं।

इस बीच रात करीब साढ़े दस बजे शहर की सड़कों पर समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। उनके साथ रोड शो में आप प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटेपुर भी मौजूद थे। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में नौजवानों की नशे की मंडी में धकेला जा रहा है।
विज्ञापन


सूबे की बादल सरकार की शह पर मजीठिया व अन्य मंत्री सूबे में नशे की मंडी चला रहे हैं। ड्रग रैकेट में मजीठिया का नाम आने के बाद बादल सरकार ने उसकी कोई जांच नहीं कराई। इससे साबित होता है कि मजीठिया ड्रग रैकेट में शामिल हैं।

अब समय आ गया है जब जनता को एकजुट होकर अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। नौजवानों को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए हमें आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप को भारी समर्थन मिल रहा है और जनता ने खुद उसका सुबूत पेश किया है।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार सभी समस्याओं की जड़ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से रोजगार के साधन बंद पड़े हैं। आप का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार मिटाना है। स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू होने से देश में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जानबूझकर रिपोर्ट को लागू करने की बजाय लटकाया जा रहा है। दावा किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देश को बचाने के लिए सब कुछ अब जनता को तय करना होगा।

बोले, पेट्रोलियम कंपनियां गैस की कीमतों को दोगुना बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी थीं, लेकिन आप की ओर से चुनाव आयोग से शिकायत कर कीमतों में बढ़ोतरी को रुकवाया गया है। देश में राजनीतिक साजिश के तहत पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें