फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है पंजाब में आम आदमी पार्टी का मिशन 2017

Sun, 09 Aug 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधान सभा चुनाव-2017 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आप ने पंजाब में मेंबरशिप अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। आप ने इसे ‘पंजाब जोड़ो’ नाम दिया गया है। यह अभियान 20 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रत्येक विधानसभा हलके में 20 हजार मेंबर बनाए जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को सेक्टर-71 स्थित पार्टी ऑफिस में आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने दी। इस मौके पर सांसद भगवंत मान, पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व प्रोफेसर साधु सिंह व दुर्गेश पाठक समेत कई नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि पहले अकाली दल-बीजेपी और कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाया था। इसके बाद आप ने अपनी मुहिम शुरू की है। संजय सिंह ने बताया कि पार्टी ने 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी में चुनाव के क्या मुद्दे रहेंगे। इन्हीं चीजों को लेकर इस मीटिंग में रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 से पार्टी शुरू करेगी मेंबरशिप अभियान

संजय सिंह ने बताया कि 20 अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले मेंबरशिप अभियान पर पार्टी का पूरा फोकस रहेगा। इसके लिए एसएमएस और मिस्ड कॉल की जा सकती है। यह जीरो पैसे मेंबरशिप अभियान रहेगा। किसी को भी किसी तरह का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि जब प्रत्येक विधानसभा हलके से 20 हजार मेंबर बन जाएंगे।

अक्तूबर में सीएम आवास या विधानसभा घेरेंगे
संजय ने बताया कि एक अक्तूबर से लेकर नौ अक्तूबर तक पार्टी एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी करेगी। अगर उस दौरान विधानसभा चल रही होगी तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। नहीं तो सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। घेराव में भी भ्रष्टाचार और नशाखोरी ही मुद्दा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें