उत्तराखंड पुलिस के होश उस वक्त उड़ गए, जब उन्होंने भारत-पाक सीमा पर
नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को दबोचा और उससे अंबाला का आधार कार्ड बरामद
किया। दबोचे गए युवक का नाम प्रेम सिंह है और उसने अंबाला सिटी के एक पते पर आधार कार्ड बनवाया था। नेपाल में घुसने से पहले जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारत में बना यह आधार कार्ड बरामद किया गया।
आधार कार्ड की जब ठीक से जांच की गई तो ये आधार कार्ड अंबाला सिटी स्थित न्यू मॉडल कालोनी के एक पते पर बना हुआ था। ये देखकर उत्तराखंड पुलिस ने अंबाला पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अंबाला पुलिस तुरंत उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई और अब उत्तराखंड पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं करने के बाद आरोपी नेपाल निवासी प्रेम सिंह को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया है।