फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पेटिंग प्रतियोगिता के 28 विजेताओं का सम्मान, पुरस्कार पाकर नौनिहालों के खिले चेहरे

Mon, 02 Sep 2019 09:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेंटिंग बनाने में माहिर स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को एक मंच देने के मकसद से शुरू की गई अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता ने एक पड़ाव पार कर लिया है। अगस्त में हर हफ्ते आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सेक्टर 9 स्थित दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों का उत्साह व आत्मविश्वास देखते बनता था। कई स्टूडेंट्स के साथ उनके छोटे भाई-बहन भी आए हुए थे। जब उनके बड़ों को सम्मान मिला तो उनके चेहरे और आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान कुल 28 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। एक स्टूडेंट्स किसी कारणवश मौके पर नहीं पहुंच पाया। उसे बाद में पुरस्कार दिया जाएगा।

पेंटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत पांच अगस्त को हुई थी। प्रतियोगिता का आयोजन हर हफ्ते होना है। इसकी एक थीम होती है। थीम का सुझाव चंडीगढ़ स्थित स्कूलों के आर्ट्स टीचर की ओर से सुझाया जाता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उस विषय पर आधारित पेंटिंग को अमर उजाला के दफ्तर में भेजना होता है। इसमें दो कैटेगरी बनाई गई है।
विज्ञापन


पहली कैटेगरी क्लास 6-8, और दूसरी 9-12वीं तक रखी गई है। शनिवार को एक सीनियर आर्ट्स टीचर सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव करते हैं। दोनों कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट उनकी फोटो और पेंटिंग के साथ सोमवार के अंक प्रकाशित किया जाता है। प्रत्येक हफ्ते के विजेताओं को महीने के आखिरी में सम्मानित किया जाता है।
 
विज्ञापन

इन स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित

सेक्टर 9 स्थित कार्मल कान्वेंट हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा यशिता सिंह, अंबाला कैंट के केवी नंबर 4 के 11वीं के छात्र अनिकेत कुमार, राजपुरा के गांव गदापुर के दसवीं कक्षा के छात्र जसकरण सिंह, सेक्टर 27 बी स्थित भवन विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा साक्षी शर्मा, अंबाला कैंट के केवी नंबर चार के नौवीं कक्षा की छात्रा यशिका वर्मा, जीएमएसएसएस 8 बी की छात्रा गौरी मैती, सेक्टर 38 स्थित श्री गुरु हरकिशन माडल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा एंजिल,

सेक्टर 28 बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की छठी बी की छात्रा तनवी खुराना, जीएमएसएसएस 35 डी की 12वीं कक्षा की छात्रा तारुषी, जीएमएसएसएस 8 बी छात्रा ईशा, जीएमएसएसएस 8 बी के छात्र शिवम गुलाटी, सेक्टर-22डी स्थित शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मान्या भार्गव, सेक्टर-38 डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा मनकीरत कौर, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के छठी-ए की छात्रा स्नेहा सागर,

सेक्टर-38डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के नौवी कक्षा के छात्रा संजना, सेक्टर-47बी स्थित माउंट कार्मल स्कूल की नौवीं की छात्रा उषा किरन, सेक्टर-47 बी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा रितिशा सिन्हा, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्व हितकारी स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा स्नेहा बंसल, सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 8वीं ए की छात्रा निधि, जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा की छात्रा सिमरन,

सेक्टर 35डी स्थित एसजीजीएस स्कूल के 11वीं के छात्र गुरकीरत सिंह, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 के छात्र रजत कुमार, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 की दीपशिखा, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 की स्वाति, केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अजितेश को पुरस्कार व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

सागर भी सम्मानित किए गए
लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला की ओर से एक अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें कई स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें तृतीय कैटेगरी में सागर भाटिया प्रथम आए थे। आयोजन के दौरान सागर भाटिया को भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के बाकी विजेताओं को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें