फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिप-हॉप और जैज से अफ्रीकी ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 28 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अफ्रीकी ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों  में काम करने  के बाद भी म्यूजिक-डांस ही एक ऐसी चीज है जो लिकाकापा अफ्रीका ग्रुप के कलाकारों को एक साथ बांधे रखती है। इसे इनका जुनून कहें या  शौक, जिसकी वजह से ये कलाकार अपने कल्चर को दुनिया भर में डांस एंड म्यूजिक के जरिए बता रहे हैं।
विज्ञापन


हम बात कर रहे है अफ्रीका के शहर लिसोटो के कलाकारों की, जो शनिवार को पंजाब कला भवन में कार्यक्रम पेश करने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ,चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब कला परिषद के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अफ्रीका के म्यूजिक को बहुत ही खुबसूरती के साथ पेश किया।

कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति में तो अफ्रीका के कल्चर की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने फामो, हिप-हॉप और जैज में अपनी प्रस्तुति दी। लिकाकापा अफ्रीका ग्रुप के लीडर टौप ने बताया कि इस डांस एंड म्यूजिक ग्रुप को आज से 13 साल पहले 2003 में शुरू किया गया था। ग्रुप को बनाने का मकसद यही रहा कि अफ्रीका के कल्चर को इसके जरिए बताया जा सके इस कार्यक्रम में कुल 11 मेंबर है जिनमें दो वुमन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें