हरियाणा में कश्मीर के सभी व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ी
हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोवमार को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य के सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
इस संबंध में हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने एडवाइजरी करते हुए राज्य में जम्मू एवं कश्मीर के सभी व्यक्तियों की सुरक्षा, विशेषकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गये हैं।