पुलिस ने केंद्र सरकार से लोकसभा चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल की 200 कंपनियां मांगी हैं। जिसमें से 65 कंपनियों के लिए हामी भरी गई है। तीन कंपनियां आ चुकी हैं। जो कि जिलों में स्थानीय पुलिस के साथ मार्च कर रही हैं। पांच कंपनियां कुछ दिन बाद आएंगी। बची हुई 57 कंपनियां चुनाव से पांच दिन पहले आएंगी।
चुनाव के मद्देनजर नशे और हथियार की धरपकड़ तेज
नशे और हथियारों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। हरियाणा में लाइसेंसी हथियार करीब 85 प्रतिशत जमा हो चुके हैं। जबकि नाजायज हथियार, चूरा पोस्त और कैश पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।
बड़े गैंगस्टरों पर नकेल
वर्तमान में हरियाणा में चार पांच ही बड़े गैंग सक्रिय हैं। जिन पर पुलिस की नजर है। हरियाणा पुलिस की एसटीएफ पूरी तरह से मुस्तैद है। कुछ बड़े अपराधी मारे जा चुके हैं। बाकी की गिरफ्तारी का अभियान एसटीएफ ने तेज कर दिया है।
हमने नाकों पर लिस्ट सौंपी है। ऐसे अपराधियों को अरेस्ट किया जा रहा है। राज्य की सीमा के अलावा सभी स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। करीब 15 प्रतिशत भगोड़े हैं और 85 प्रतिशत बेल जंपर हैं। -मनोज यादव, डीजीपी हरियाणा