अर्चना एक्सप्रेस में बम होने सूचना मिलने पर मंगलवार को रेल यातायात कई घंटो तक ठप रहा। रेल यातायात ठप होने से पहले से ही देरी से चल रही पांच ट्रेन और विलंब से पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक अश्विनी शर्मा ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस पहले ही करीब 27 घंटे की देरी से चल रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन से निकली थी।
उन्होंने बताया कि बम होने की अफवाह फैलने पर ट्रेन को जालंधर कैंट में रोक लिया गया। इसके चलते अर्चना एक्सप्रेस के पीछे चल रही ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।
इसके चलते आनंद विहार एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वराज सुपरफास्ट ढाई घंटे, बेगमपुरा सुपरफास्ट 6 घंटे, मालवा सुपरफास्ट 2 घंटे और जम्मूतवी से बनारस जाने वाली बेगमपुरा सुपरफास्ट 4 घंटे की देरी से पठानकोट पहुंची।