फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ए आर रहमान की फिल्म विवादों में

Sat, 21 Mar 2015 05:41 PM IST
शिवानी मेहता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह रिलीज होने जा रही फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ विवादों में उलझ गई है। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी पर आधारित इस फिल्म पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ का कहना है कि कमेटी इस फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी है। इसके बावजूद रिलीज होती है तो फिल्म निर्माता को नुकसान भुगतना पड़ेगा।

यू ट्यूब पर चल रहे फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक संदेश लिखा है, ‘विद सपोर्ट एंड बलैसिंग्स ऑफ अकाल तख्त साहिब (अकाल तख्त के समर्थन और आशीर्वाद के साथ)।’
विज्ञापन


इस संदेश पर मक्कड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एसजीपीसी पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि सिख धर्म पर कोई भी फिल्म बनाने से पहले उसकी स्क्रिप्ट कमेटी को दिखानी होगी।

एसजीपीसी की मंजूरी मिलने के बाद ही उसे रिलीज किया जा सकेगा। इसके अलावा सिख गुरुओं या उनके परिवार के सदस्यों का चित्रण फिल्म में नहीं किया जा सकता, लेकिन इस फिल्म में गुरु नानक देव जी को दिखाया गया है। इसलिए कमेटी ने इसे नामंजूर कर दिया था।

दल खालसा कर चुका है विरोध

अमृतसर में सिख युवा संगठन दल खालसा भी फिल्म का विरोध कर चुका है। संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि फिल्म सिख मर्यादा के खिलाफ है। इसे रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

सिख धर्म का प्रचार करने वाले लोगों के साथ अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद है, लेकिन अकाल तख्त सीधे तौर पर फिल्म से नहीं जुड़ा है।
-ज्ञानी गुरबचन सिंह, जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब

फिल्म में गुरु जी का सजीव चित्रण नहीं किया गया है। कंप्यूटर ग्राफिक्स से गुरु जी की छवि तैयार कर उस पर तेज रोशनी डालते हुए पोरट्रेट तैयार किया गया है।
हरिंदर सिंह सिक्का, फिल्म निर्माता
विज्ञापन

एआर रहमान ने डिजाइन किया साउंड

पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ही मशहूर फिल्म संगीतकार और ऑस्कर अवार्डी एआर रहमान और रसूल पूकुट्टी ने फिल्म से जुड़ने की घोषणा कर दी थी। रहमान और रसूल ने साउंड डिजाइन व मिक्सिंग का काम किया है। रसूल फिल्म के सह निर्माता भी हैं। रहमान एंड टीम शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ भी पहुंची।

गायन के लिए खुद आगे आए पंडित जसराज
संगीतकार उत्तम सिंह के संगीत से सजी इस फिल्म में पद्म पुरस्कार से सम्मानित पंडित जसराज और भाई निर्मल सिंह ने शबद गायन किया है। खास बात यह है कि पंडित जसराज ने खुद फिल्म के लिए शबद गाने की इच्छा जताई और इसके लिए फीस के तौर पर एक रुपया तक नहीं लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें