फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में लगा 'कैप्टन' का रोजगार मेला, 30 हजार युवाओं को दिए गए नियुक्ति पत्र

Wed, 06 Sep 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर रोजगार स्कीम के तहत मंगलवार को रोजगार मुहैया करवाने की मुहिम का आगाज नियुक्ति पत्र देकर किया। इस दौरान उन्होंने 25 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए। जबकि समारोह में तीन हजार सरकारी नौकरियां और 27 हजार नियुक्ति पत्र देने का दावा किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रोजगार मेला सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पज स्टेडियम करवाया गया। इस मौके पर सीएम ने युवकों से कहा कि वह कड़ी मेहनत व समर्पित भावना से अपने कॅरियर को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले की कड़ी में उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में 21 रोजगार मेले आयोजित किए है। उन्होंने बताया कि अगला रोजगार मेला फरवरी 2018 में लगाया जाएगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, चरनजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंद्रा, अरुणा चौधरी मौजूद थीं। इसके अलावा विधायक मोहाली बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक फतेहगढ़ साहिब जीपी सिंह, राज कुमार व राज्य के कई विभागों के अधिकारियों के अलावा डीसी मोहाली गुरप्रीत कौर सपरा व एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैप्टन बोले-साढ़े तीन सौ रुपये से शुरू की थी नौकरी 

Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन संग ली सेल्फी 
एक युवक को कैप्टन की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया गया तो उसने कैप्टन संग मंच पर अपने मोबाइल से सेल्फी ली। इस दौरान स्टेज पर माहौल काफी खुशनुमा बना दिया था। 

यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया मनोरंजन 
समागम में विभिन्न यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोग्राम पेश कर सबका दिल जीत लिया। स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने नए पुराने सभी गानों से खूब रंग जमाया। 

कैप्टन बोले-साढ़े तीन सौ रुपये से शुरू की थी नौकरी 
नियुक्ति पत्र देते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि चुने गए युवाओं को 1.25 लाख से लेकर 21 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज दिया गया है। समागम में सीएम ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने साढ़े तीन सौ रुपये की मामूली राशि से फौज में कॅरियर शुरू किया था। जो कि समय बीतने के साथ बढ़ता चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें