फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों का घर खरीदना है तो हुडा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कीजिए, देखिए जानकारी

Mon, 24 Apr 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हुडा फ्लैट्स
विज्ञापन
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो हुडा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध है। हरियाणा आवास बोर्ड ने सेक्टर-31 पंचकूला में हायर परचेज आधार पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (जेसीओ) रैंक तक के हरियाणा के सेवारत, पूर्व रक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, उनके समकक्ष, विधवाओं और अनाथों के लिए 88 बहुमंजिले फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


ये फ्लैट्स टाइप-बी श्रेणी के होंगे, जिनके लिए 19 मई तक पंजीकरण करवाया जाएगा। 645 वर्ग फीट के कवर्ड क्षेत्र के लिए फ्लैट की अनुमानित लागत 23.70 लाख रुपये है। आवेदन पत्र के साथ कुल राशि का 10 प्रतिशत यानी 2.37 लाख रुपये की राशि देय होगी, जबकि 15 प्रतिशत राशि यानी 3.56 लाख रुपये ड्रॉ के बाद देने होंगे। आवेदक भारत का नागरिक और हरियाणा का निवासी होना चाहिए। यदि पति व पत्नी दोनों पात्र हैं, तो वे इस योजना के तहत केवल एक आवेदन पत्र दे सकते हैं।

आवेदन प्रपत्र मुख्यालय पंचकूला और मंडल कार्यालय पंचकूला, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम से खरीदे जा सकते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने सेक्टर-32 (फेज 4) करनाल में धार्मिक स्थलों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। सामाजिक धर्मार्थ-1 के तहत अनुमानित 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र का आवंटन और सामाजिक धर्मार्थ-॥  के तहत अनुमानित 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र का आवंटन प्रत्येक 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें