फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पासपोर्ट ऑफिस का सर्वर डाउन होने से परेशान हुए आवेदक, कई बिना काम कराए लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। पासपोर्ट कार्यालय में सोमवार को सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में लाइन में खड़े रहने से लोग काफी ज्यादा परेशान हुए। इस दौरान कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी और कई काम कराए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन



अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए लोग सुबह से ही औद्योगिक क्षेत्र के पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचे थे। उस दौरान लोगों को पता चला कि सर्वर डाउन है। करीब दोपहर 12 बजे तक लोग ऐसे ही परेशान होते रहे। सर्वर डाउन होने के कारण लोगों का पासपोर्ट आवेदन जमा नहीं हो पाया। इससे लोग काफी ज्यादा निराश हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें