फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मोहाली से ड्रग इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 1.49 करोड़ कैश बरामद

Fri, 13 Sep 2024 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एएनटीएफ ने आरोपी से 1.49 करोड़ रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की। इसके अलावा, अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बड़ी संपत्ति की पहचान की गई, जिसमें जीरकपुर और डबवाली में 2.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
बरामद कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जेल में बंद नशा तस्करों के साथ मिलीभगत से प्रदेश में ड्रग्स का नेटवर्क ऑपरेट कर रहे ड्रग इंस्पेक्टर शिशान मित्तल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ठिकानों पर एएनटीएफ ने रेड कर 1.49 करोड़ रुपये कैश, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहम विदेशी मुद्रा बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एएनटीएफ को कई ऐसे इनपुट मिले हैं, जिसमें यह साबित होता है कि आरोपी इंस्पेक्टर जेल में बंद तस्करों के अलावा प्रदेश की कई फार्मास्यूटिकल कंपनी और केमिस्ट संचालकों के साथ मिलकर इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। ऐसे करीब 10 फार्मास्यूटिकल कंपनी और केमिस्ट संचालकाें से जुड़े इनपुट मिले हैं, जिनकी छानबीन के बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर शिशान मित्तल ने नशा तस्करी के जरिये 24 बैंक खातों में करीब 7.09 करोड़ रुपये जमा किए थे, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। डीजीपी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह की अगुवाई वाली एएनटीएफ की पुलिस टीमों ने एरोसिटी, एसएएस नगर से ड्रग इंस्पेक्टर शिशान मित्तल को काबू किया है।
विज्ञापन

 

 

एक्स इंडिया लीव पर कई बार विदेश गया
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर जेल में बंद नशा तस्करों के लगातार संपर्क में था। बाहर रहकर उनके नशा तस्करी के नेटवर्क को बेखौफ चला रहा था। वह कई बार बिना सरकारी अनुमति लिए या एक्स-इंडिया लीव लिए विदेश भी जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर में दो करोड़ का फ्लैट व अन्य प्रॉपर्टी
विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि एएनटीएफ ने आरोपी की ड्रग मनी से बनाई संपत्तियों की भी पहचान की है, जिनमें जीरकपुर में 2 करोड़ रुपये का फ्लैट, डबवाली में 40 लाख रुपये का प्लॉट और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड रेवेन्यू डिपार्टमेंट को भेजकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएनटीएफ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर मारे गए छापों के दौरान भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा जब्त की है। आरोपी के दो बैंक लॉकर भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें