फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान आवंटित का झांसा देने वाली मनजीत के खिलाफ एक और मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक का करीबी बताकर बूथ और व्यावसायिक संपत्ति आवंटन के नाम पर ठगी करने वाली मनजीत कौर के खिलाफ सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि मनजीत कौर ने बलटाना निवासी विजय कुमार सूद को मकान आवंटित कराने के नाम पर 18.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। बता दें कि मनजीत कौर को पिछले महीने अपराध शाखा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार सूद ने बताया कि वह बलटाना के एकता विहार निवासी हैं। आरोप है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात सेक्टर-51 की रहने वाली मनजीत कौर से हुई है, जो खुद को चंडीगढ़ के प्रशासक का करीबी बताकर खुद को हाउसिंग बोर्ड अलॉटमेंट कमेटी की सदस्य बताती थी। वह दावा करती थी कि अलॉटमेंट की प्रक्रिया उसके हाथ में है। इसके लिए उसे राज्यपाल से अनुमति मिली है। इसके बाद उसे 18.39 लाख रुपये दे दिए, लेकिन न मकान मिला और न ही उसने रुपये लौटाए। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी थी। बता दें कि उक्त आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें