फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीपी ग्रुप के निदेशकों पर 7 करोड़ की धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संपत्ति में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (जीबीपी) प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। इस बार 29 लोगों ने आरोपियों पर करीब सात करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ चंडीगढ़ में अब तक धोखाधड़ी के 14 केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी निदेशक सतीश गुप्ता, रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और अनुपम गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीबीपी ग्रुप का कार्यालय सेक्टर-34 में है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी भी चल रही है। जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
सेक्टर-20 निवासी दरमियान सिंह समेत 29 अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका 2018-19 के बीच गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के साथ संपर्क हुआ था। उन्होंने मोहाली स्थित स्मार्ट सिटी मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ में प्लॉट के नाम पर 39 लाख रुपये ले लिए। अन्य 28 लोगों से भी स्मार्ट सिटी में प्लॉट देने के नाम पर सात करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद उनसे संपर्क किया तो वह टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया, जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल में 1500 करोड़ की ठगी समेत 6 मामलों में हुई थी एफआईआर
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अप्रैल में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में छह एफआईआर दर्ज की थीं। मामले में जीबीपी के साथ जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर पर भी केस दर्ज हुआ था। जीरकपुर निवासी देवभूषण गुप्ता ने शिकायत में बताया था कि जीबीपी के डायरेक्टर रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य और जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर नीरज गुप्ता ने करीब 2500 लोगों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें