फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...महलों में पली...जोगन बनी....जैसे ही यह आवाज टैगोर थियेटर में गूंजी तो ऑडियंस एकदम मंत्रमुग्ध हो गई। हों भी क्यों न, भजन सम्राट अनूप जलोटा खुद ऑडियंस का दिल जीतने के लिए यहां मौजूद थे। मौका था उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम संगीत सरिता का। पहले दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने गायन से श्रोताओं का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम मेें अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन

पद्मश्री अनूप जलोटा ने कार्यक्रम का आगाज ऐसी लागी लगन.. से किया। उसके बाद अनूप जलोटा ने अच्युतं केशवं राम नारायणं कृष्ण दामोदरं.. से सभी को मंत्रमुग्ध कर डाला। इसके बाद उन्होंने रंग दे चुनरिया से सभी का दिल जीता। उन्होंने गजल लज्जते गम बढ़ा दीजिए, आप फिर मुस्कुरा दीजिए.. सुनाई तो माहौल में समा बंध गया। उन्होंने अपने कई प्रसिद्ध गजल और भजन सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जितनी देर अनूप जलोटा गाते रहे, ऑडियंस की तालियां की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम गूंजता रहा। अनूप जलोटा के साथ संगीत पर सहायक कलाकार राशिद खान (वायलिन), हिमांशु तिवारी (गिटार), अनिरुद्ध हुसैन (तबला) और निताशा (वोकल) थे। इस मौके पर दीपक बाली और श्री बाबा हरिवल्लभ महासभा जालंधर के अरुण मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। साथ ही चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष कमल अरोड़ा और एनजेडसीसी के चेयरमैन प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन भी मौजूद रहे।
आज होगी गजल की शाम
कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे से जयपुर (राजस्थान) के प्रसिद्व गजल गायक अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन द्वारा गजल गायन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें