हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में भवन निर्माण में लगी महिला श्रमिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान’ नामक एक नई योजना लागू करने की घोषणा की है।
योजना के तहत उन्हें 5100 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रसूति के लिए दी जाने वाली 5000 रुपये की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर30 हजार रुपये करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा यहां आयोजित हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। बैठक में महिला श्रमिकों को रबड़ मैट्रेस, रसोई के बर्तन तथा सैनेट्री नैपकीन इत्यादि के लिए 5100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।