फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः स्टार शूटर अंजुम मोदगिल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड पर साधा निशाना

Tue, 30 Jul 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
anjum mudgil - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को ओलंपिक कोटा दिला चुकी चंडीगढ़ की रहने वाली शूटर अंजुम मोदगिल का देश में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी जलवा कायम है। सोमवार से दिल्ली में डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स शूटिंग कंपीटीशन की शुरुआत हुई। इसमें देश से टॉप 15 शूटर हर वर्ग में शिरकत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पहले ही दिन शूटिंग स्टार अंजुम मोदगिल ने 10 मीटर एयर राइफल में कुल 253.9 अंक बनाते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इससे पहले  दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप में 252.9 अपूर्वी चंदेल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था। सोमवार को अंजुम ने अपूर्वी से एक अंक अधिक अर्जित किया। मेहुली घोष वेस्ट बंगाल की सिल्वर मेडल, उड़ीसा की शिंयका को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

ओलंपियन अंजिल भागवत को हराकर आईं सुर्खियां में 
अंजुम मोदगिल आज से दो साल पहले उस समय सबसे अधिक सुर्खियों में आई जब उन्होंने ओलंपियन अंजिल भागवत को नेशनल में हराकर गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। इस साल दिल्ली में शूटिंग की नेशनल चैंपियनशिप में विभिन्न  इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल बटोर चुकी हैं। 
विज्ञापन


अंजुम की मां शुभ मोदगिल एक समय में एनसीसी की कैडेट और शूटर रही है। जब भी समय मिलता था वह अपनी बेटी को शूटिंग रेंज साथ लेकर जाती थी। वहीं से अंजुम को भी इसमें रुचि होने लगी। मां से प्ररेणा लेकर शूटिंग कंपीटीशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें