फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट के जरिए खट्टर पर विज का तीखा वार

Tue, 17 Feb 2015 03:37 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा सरकार के तीन महीने पूरे होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और सरकार में टंग ऑफ वार शुरू हो गई है। मामला गंभीर है और बगैर केंद्र के हस्तक्षेप के निपटता नहीं दिख रहा। लिहाजा 18 फरवरी को पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा था कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच अफसरशाही को लेकर चल रहा शीत युद्ध डिनर डिप्लोमेसी के बाद थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विज की ओर से मंगलवार को किया गया ट्वीट अभी तक  किए उनके सभी ट्वीट से ज्यादा तीखा है।ं

खट्टर पर तंज कसते हुए किया ट्वीट

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए अनिल विज ने अपने विभागों में मुख्यमंत्री द्वारा गहरी रुचि दिखाने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही विज ने यह भी कहा है कि आई एम रिलैक्सड।

पिछले एक सप्ताह में विज की ओर से किया गया यह कोई पहला ट्वीट नहीं है, वे लगातार अपनी उपेक्षा से परेशान होकर ट्वीट के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

विज के ताजा ट्वीट से साफ है कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम चौथे तल से तय किए जा रहे हैं। इसमें विज के विभागों से भी अधिकारियों ने उन्हें बेदखल कर दिया है।

इस मामले में कई ऐसे ताजा उदाहरण हैं, जो इस बात का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि स्वास्थ्य और खेल विभाग के कार्यक्रमों से विज के होर्डिंग गायब हैं।
विज्ञापन

यह है ताजा विवाद

रोहतक पीजीआई में मुख्यमंत्री ने हॉल ही में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित घोषणाएं की हैं। इसके अलावा राई में भी नया कार्यक्रम अनाउंस किया है। खानपुर मेडिकल कालेज में आयोजित समारोह की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को न होना भी मुद्दा बन चुका है।

सीएम के कार्यक्रमों में होर्डिंग पर विज का फोटो नदारद है। अफसरशाही के सामने सबसे बड़ी समस्या 20 फरवरी को पंचकूला में आयोजित समारोह में विज की गैरमौजूदगी है, क्योंकि इस कार्यक्रम की भी विज को जानकारी बाद में मिली, लिहाजा विज ने कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है।

अनिल विज का ताजा ट्वीट:
थैंक यू चीफ मिनिस्टर फार टेकिंग कीन इंट्रेस्ट इन टू माई डिपार्टमेंट्स। आई एम रिलैक्सड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें