फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज का हुड्डा पर तंज: कहा– हुड्डा की आंखों के आगे छाया रहता है अंधेरा, गलत आंकड़े प्रस्तुत करते हैं पूर्व सीएम

Wed, 27 Oct 2021 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अनिल विज का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनता के सामने गलत आंकड़े पेश करते हैं। स्वास्थ्य का बजट 1600 करोड़ से बढ़कर 5500 करोड़ हुआ है। कानून व्यवस्था सुधरी है। 
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेेस की वर्तमान स्थिति के कारण हुड्डा की आंखों के आगे अंधेरा छाया रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में बेहतरीन कार्य किया है।

विज्ञापन


विज ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में तथ्यों के साथ हुड्डा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा के स्वास्थ्य विभाग का बजट 1600 करोड़ रुपये होता था, जो अब बढ़कर 5500 करोड़ रुपये हो गया है। अब तक 2.54 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है, हुड्डा पता नहीं कौन सी दुनिया में रहते हैं। गलत आंकडे़ प्रस्तुत करने की उनकी बहुत पुरानी आदत है। कानून व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री आजकल कांग्रेस में किनारे पर बैठे हुए हैं। वह कई बार अपनी पीड़ा भी व्यक्त कर चुके, उनका नाम ग्रुप 23 में भी है। उनकी नैया किस ओर जाएगी, उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
 
पंजाब में कांग्रेस का बंटाधार हो चुका
विज ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माना है कि पाकिस्तान की पत्रकार अरूसा आलम के साथ उनके संबंध हैं। अब उन संबंधों को उनकी पुरानी पार्टी के लोग मुद्दा बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कैप्टन राजनीति में अपने आपको बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं, उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। जो कुछ पंजाब में घटा है उससे कांग्रेस का बंटाधार हो चुका है।
विज्ञापन


उच्च स्तरीय समिति कर रही किसानों से बातचीत
उन्होंने कहा कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति किसानों से बातचीत कर रही है। इस कमेटी ने पहले कुंडली बार्डर पर किसानों से बातचीत की और मंगलवार को टीकरी बार्डर पर वार्तालाप किया। रास्ते खुल सके सरकार इसका पूरा प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : थाने को घेरकर बैठे किसानः चढूनी ने लगाया पुलिस पर किसानों को पीटने व पगड़ी उतारने का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग

ऐलनाबाद का उपचुनाव भाजपा जीतेगी
विज ने कहा कि ऐलनाबाद में भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी। यह उपचुनाव लोगों पर जबरदस्ती थोपा गया है, जिस बात को कहकर अभय सिंह चौटाला ने त्यागपत्र दिया था उस बात पर टिके नहीं रह सके और दोबारा चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस और इनेलो ने अपने राज में किसानों पर गोलियां तक चलवाईं।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में कोविड नियमों का करें पालन : विज
उन्होंने लोगों से त्योहारी सीजन में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विज ने कहा कि कोविड कम हुआ है, खत्म नहीं। यह पुर्नजीवित होकर कभी भी फैल सकता है। त्योहारी सीजन में इसके बढ़ने का खतरा है। सावधानी के साथ दिवाली व अन्य त्योहार मनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें