फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अनिल विज बोले- हमारी कोशिश किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की, हुड्डा ने हमेशा भ्रम फैलाया

Fri, 11 Feb 2022 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी कोशिश किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की है। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों पर दर्ज मामलों की वापसी के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि कुल 272 मुकद्दमे दर्ज हुए थे, जिनमें से 82 मुकदमे हम वापस ले चुके हैं। ऐसे ही 82 मामले रेलवे व जीटी रोड से संबंधित थे, जिसकी इजाजत के लिए हमने केंद्र से अनुमति मांगी थी। केंद्र से इसकी इजाजत मिल गई है और हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जिसको केंद्र से इजाजत मिली है, जल्द ही हम इन्हें वापस लेने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ मामले हाईवे से संबंधित हैं तो कुछ पर हाईकोर्ट की स्टे हैं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी मुकदमों को वापस लिया जाए। मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि हुड्डा ने हमेशा झूठ की राजनीति कर भ्रम फैलाया है। मगर भाजपा सरकार जो कहती है वह कर दिखाती है। पेपर लीक के सवाल पर विज ने कहा कि हमारी सरकार ने खुद कार्रवाई की है। 

कांग्रेस के राज में तो लूट होती थी और एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया, जिसमें कांग्रेस ने कभी खुद कार्रवाई की हो या दोषियों पर कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा हो। गृह मंत्री ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल से दिल्ली की जनता परेशान है। केजरीवाल से दिल्ली की एक भी समस्या का हल नहीं हुआ है। केजरीवाल काम चाहे करें या न करें लेकिन प्रचारक जरूर अच्छे हैं, क्योंकि वह प्रचार बहुत करते हैं।
विज्ञापन


दो डीएसपी कर रहे गुरुग्राम मामले में जांच: अनिल विज
गुरुग्राम में बहुमंजिला भवन की फ्लोर गिरने के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी छानबीन करने के लिए दो डीएसपी को लगाया गया है, जो छानबीन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें