फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के विमान में ये फ्लाइंग ऑफिसर भी लापता, होने वाली थी शादी

Tue, 26 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक ब्वॉय फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल एएन32 के साथ लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर की उड़ान के दौरान गायब हुए वायुसेना के एएन-32 विमान में रोहतक का लाल भी लापता है। विमान में सवार सेक्टर-3 के रहने वाले फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल का तीन दिन से कुछ पता नहीं चल सका है। पंकज की इसी साल 13 नवंबर को शादी होने वाली है। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन विमान के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन


परिजनों की निगाहें हमेशा टीवी और मोबाइल फोन पर ही लगी रहती हैं इस उम्मीद में कि कहीं से कोई राहत भरी खबर आ जाए। मूलरूप से नांदल गांव निवासी कृष्ण नांदल अपनी पत्नी उषा, बड़े बेटे पंकज नांदल और छोटे बेटे विपुल के साथ सेक्टर-3 में रहते हैं। वायुसेना में पंकज का चयन जनवरी 2013 में हुआ था, जिसके बाद उन्हें दिसंबर 2014 में कमीशन मिला।

फिलहाल वह तमिलनाडु में तैनात हैं। वायुसेना से रिटायर्ड पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत पंकज 22 जुलाई को सुबह करीब साढ़े आठ बजे चेन्नई से पोर्टब्लेयर के लिए विमान से रवाना हुए थे। लगभग 12:30 बजे वायुसेना के अधिकारियों का फोन आया कि जिस विमान में पंकज रवाना हुए थे वह रास्ते में लापता हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

13 नवंबर को होनी थी पंकज की शादी

रोहतक ब्वॉय फ्लाइंग ऑफिसर पंकज नांदल एएन32 के साथ लापता - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी 13 नवंबर को होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। खुशियों के इन पल में बेटे के लापता होने का पता चलते परिवार में गम का माहौल बन गया है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। दूर-दराज के रिश्तेदार भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

वायुसेना के अधिकारी पहुंचे सांत्वना देने
पंकज के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर वायुसेना के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापता विमान की तलाश जोरशोर से की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पता चल जाएगा। परिजन भी तमिलनाडु में बैठे अधिकारियों के साथ फोन पर संपर्क में हैं। उधर, परिजन टीवी पर भी टकटकी लगाएं बैठे हैं कि शायद लापता विमान के सुराग को लेकर कुछ खबर आ जाए।

छोटा भाई भी कर रहा एनडीए की तैयारी
पंकज के पिता कृष्ण नांदल ने बताया कि पंकज पढ़ाई-लिखाई में होशियार था। उसने शुरुआती शिक्षा शहर के इंडस स्कूल से की है। पिता और बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलकर छोटा भाई विपुल भी एनडीए की तैयारी कर रहा है। वह वायुसेना ज्वाइन करना चाहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें