फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, पाक भेजता था खुफिया जानकारी

Fri, 15 Mar 2019 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 स्पेशल ऑपरेशन सेल स्टाफ ने आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को शुक्रवार को राज्य में सक्रिय जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस पाकिस्तानी जासूस को चंडीगढ़ भेज दिया है। जहां केंद्रीय और पंजाब सरकार की अलग-अलग एजेंसी उससे पूछताछ करेंगी। जासूस की पहचान राजकुमार निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी का संपर्क लाहौर व रावलपिंडी में बैठे आईएसआई के अधिकारियों के साथ था। राजकुमार पाकिस्तानी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भारत की सैन्य जानकारियां भेजता था। अमृतसर की स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के बाद राजकुमार को पकड़ा। उसके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक रामकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पाकिस्तानी हैंडलर को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने की बात कबूल की है। आरोप है कि जानकारी प्रदान करने के अलावा, उसने पाकिस्तानी खुफिया संचालकों को सैन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2013 से जालंधर कैंट में एमईएस (मिलिट्री इंटेलीजेंस सर्विसेस) के साथ इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम कर रहा है। 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसे भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित भारतीय सेना की इकाइयों और क्षेत्र में सेना के काफिले की आवाजाही की जानकारी देने के लिए कहा गया था। इसकी एवज में कई बार पैसे भी दिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा की घटना के बाद उसके हैंडलर सेना की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए उतावले थे।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना एसएसओसी अमृतसर में आधिकारिक राज अधिनियम (ओएसए) की धारा 3, 4, 5, 9 और 120-बी आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके सोशल मीडिया संपर्कों की जांच करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

अमृतसर के डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 14 राउंड व दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें